रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आमानाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजल अहमद अंसारी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

May 19, 2026 - 16:11
May 19, 2026 - 17:23
 0  2
रायपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आमानाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छठ तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। युवक की हरकतों से इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजल अहमद अंसारी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

रायपुर पुलिस लगातार शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस मामले में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना