भेरूंदा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भेरूंदा नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। मंडी प्रांगण में महाआरती के बाद 11 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. दिनेश चौरसिया, भेरूंदा l भेरूंदा नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। खास बात यह रही कि यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश होती रही, लेकिन मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सका। बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।