"भावना दीदी की साइंस की पाठशाला" से विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान, छात्र नेता तुषार ने की सराहना

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल "भावना दीदी की साइंस की पाठशाला" को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। छात्र नेता तुषार ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़कर प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए तैयार करेगी।

Jul 13, 2026 - 11:51
 0  2
"भावना दीदी की साइंस की पाठशाला" से विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान, छात्र नेता तुषार ने की सराहना

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई "भावना दीदी की साइंस की पाठशाला" को क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस पहल की सराहना करते हुए छात्र नेता तुषार ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों और सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस पहल का सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, ऑटोमेशन, कोडिंग और डिजिटल नवाचार तेजी से हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों को इन विषयों की प्रारंभिक जानकारी देना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक सकारात्मक प्रयास है।

छात्र नेता तुषार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। ऐसे में "भावना दीदी की साइंस की पाठशाला" उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए भी बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी प्रयोग आधारित शिक्षा, नवाचार और तकनीकी ज्ञान पर विशेष जोर देती है। ऐसे में यह पहल विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष से भी जोड़ने का कार्य करेगी। इससे युवाओं में शोध, नवाचार और तकनीकी कौशल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

तुषार ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रयासों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक की समझ विद्यार्थियों को रोजगार, स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नई राह दिखाएगी।

उन्होंने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएं तो क्षेत्र के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर और वैज्ञानिक सोच दोनों मजबूत होंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आधुनिक तकनीकी युग की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे।

छात्र नेता तुषार ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक आधारित शिक्षा ही आने वाले समय में सफलता की सबसे मजबूत नींव साबित होगी।