भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन और वृक्षारोपण का आयोजन
भारत विकास परिषद की दुर्ग इकाई ने 64वें स्थापना दिवस पर गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। समारोह के माध्यम से भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह, भुवाल l भारत विकास परिषद की दुर्ग इकाई ने अपने 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। दिनभर चले इन आयोजनों में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और वृक्षारोपण के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।