बालोद के नए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने संभाला पदभार, अधिकारियों के साथ की पहली बैठक
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण गंगाराम चव्हाण ने बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर चर्चा की।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी किरण गंगाराम चव्हाण ने जिला पुलिस कार्यालय, बालोद में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक भी की।