बालको की यह पहल तकनीक आधारित और मजबूत घरेलू विनिर्माण मूल्य श्रृंखला विकसित करने की व्यापक दिशा के अनुरूप बताई गई है। डिजिटल कंट्रोल टावर्स में जीपीएस, आईओटी आधारित वाहन ट्रैकिंग, एआई आधारित वीडियो टेलीमैटिक्स, जियो-फेंसिंग और रियल-टाइम एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। इन तकनीकों के माध्यम से लॉजिस्टिक्स गतिविधियों की शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक निगरानी और प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
एजेंटिक एआई से लैस डिजिटल कंट्रोल टावर्स उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रचालन के रुझानों को समझने, संभावित आवश्यकताओं की पहचान करने और समय पर कार्रवाई के लिए सुझाव देने में मदद करते हैं। इससे संसाधनों के बेहतर उपयोग, प्रक्रियाओं में अनुशासन और प्रचालन की प्रभावशीलता बढ़ाने में सहायता मिलती है। एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के कारण अलग-अलग गतिविधियों से जुड़े आंकड़ों को एक स्थान पर देखा और उनका विश्लेषण किया जा सकता है।
कोयला लॉजिस्टिक्स कंट्रोल टावर कोयले के परिवहन की डिजिटल ट्रैकिंग और मूवमेंट प्लानिंग में सहायता करता है। इसके माध्यम से कोयले की आवाजाही पर नजर रखने और आपूर्ति श्रृंखला में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है। वहीं फिनिश्ड प्रोडक्ट कंट्रोल टावर प्लांट परिसर में तैयार उत्पादों की आवाजाही को डिजिटल रूप से प्रबंधित करता है। इसमें डिजिटल प्रूफ ऑफ डिलीवरी, जियो-फेंसिंग आधारित रूटिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे उत्पादों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो रही है।
फ्लाई ऐश मैनेजमेंट कंट्रोल टावर राख की आवाजाही और निर्धारित मार्गों की रियल-टाइम निगरानी करता है। इससे राख के परिवहन की बेहतर ट्रैकिंग, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन में सहायता मिलती है। इसी तरह वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल टावर अपशिष्ट पदार्थों की आवाजाही और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन की निगरानी करता है। इससे अपशिष्ट प्रबंधन में ट्रेसबिलिटी और जवाबदेही को मजबूत करने में मदद मिल रही है।
इंटरनल व्हीकल कंट्रोल टावर प्लांट परिसर में संचालित तकनीकी और उपयोगिता वाहनों की केंद्रीकृत निगरानी करता है। इसमें मीडियम टैक्टिकल व्हीकल्स, लाइट मीडियम टैक्टिकल व्हीकल्स, फोर्कलिफ्ट, हाइड्रा, कैंपर और बस जैसे वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के बाद उनकी गतिविधियों की निगरानी और प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।
ये पांचों कंट्रोल टावर्स बालको की व्यापक डिजिटलाइजेशन रणनीति का हिस्सा हैं। वाहनों, मार्गों, आवाजाही और अन्य प्रचालन गतिविधियों से प्राप्त आंकड़ों को एकीकृत कर यह व्यवस्था संबंधित टीमों को लॉजिस्टिक्स कार्यों की समग्र जानकारी उपलब्ध कराती है। इससे प्रचालन में होने वाले बदलावों की पहचान, प्रदर्शन का विश्लेषण और आवश्यक कार्रवाई तेजी से करने में मदद मिलती है।
डिजिटल कंट्रोल टावर्स के एकीकरण से कच्चे माल, तैयार उत्पादों, आंतरिक वाहनों और विनियमित अपशिष्ट की आवाजाही में बेहतर निगरानी और समन्वय स्थापित हुआ है। इससे जवाबदेही बढ़ाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने में सहायता मिल रही है। एल्यूमिनियम उद्योग में तकनीक आधारित और कनेक्टेड विनिर्माण व्यवस्था के बढ़ते महत्व के बीच बालको का यह कदम उसकी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।