जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, 20.35 लाख की संपत्ति जब्त
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 3.60 लाख रुपये नकद सहित कुल 20.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए।
UNITED NEWS OF ASIA. महासमुंद जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमारी करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।