अशोका पब्लिक स्कूल में छात्र चुनाव, लोकतंत्र का मिला व्यवहारिक पाठ
कवर्धा के अशोका पब्लिक स्कूल में "स्कूल छात्र चुनाव-2026" का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने मतदान कर छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व और संविधान की व्यवहारिक जानकारी देना रहा।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव. कवर्धा l कवर्धा स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों को विद्यार्थियों तक व्यवहारिक रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से "स्कूल छात्र चुनाव-2026" का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक भावना के साथ मतदान कर अपने छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया।