अशोका पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखी तनावमुक्त जीवन की कला
कवर्धा के अशोका पब्लिक स्कूल में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने मानसिक तनाव से मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के गुर बताए। समापन पर प्रतिभागियों ने नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तनावमुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की कला सीखी। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न मानसिक तनाव और चिंता को कम करते हुए लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।