अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से भावुक अपील, कहा- अनशन खत्म करें, आंदोलन जारी रहेगा
CJP नेता अभिजीत दीपके ने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा और कार्यकर्ता इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से भावुक अपील करते हुए उनका आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। दीपके ने कहा कि आंदोलन अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटेगा और यदि वांगचुक अनशन समाप्त भी कर देते हैं, तब भी CJP के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाते रहेंगे।