रायपुर में रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन, सर्वधर्म की 250 बहनों ने समाजसेवी कुबेर राठी को बांधी राखी

रायपुर स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति में रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया। समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी कुबेर राठी को हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों की करीब 200 से 250 बहनों ने राखी बांधी। कुबेर राठी ने रक्षासूत्र को विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन में धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Aug 29, 2026 - 17:42
Aug 29, 2026 - 17:43
 0  2
रायपुर में रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन, सर्वधर्म की 250 बहनों ने समाजसेवी कुबेर राठी को बांधी राखी

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रक्षाबंधन का पर्व इस बार सामाजिक समरसता और भाईचारे के अनूठे संदेश के साथ मनाया गया। राजधानी स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों की बहनों ने समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी कुबेर राठी को रक्षासूत्र बांधा।

कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों की करीब 200 से 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी बहनों ने समाजसेवी कुबेर राठी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुबेर राठी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बांधा गया रक्षासूत्र उनके लिए आत्मिक कवच के समान है और वे इसकी मर्यादा को हमेशा बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बहनों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

समारोह के दौरान कुबेर राठी ने सनातन परंपरा के अनुसार सभी बहनों के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रक्षा का बंधन किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और इंसानियत को जोड़ने वाला रिश्ता है।