रथ यात्रा 2026: भारी बारिश के बीच जलजमाव से जूझा पुरी, 150 कर्मी और 15 हाई-कैपेसिटी पंप राहत कार्य में जुटे
रथ यात्रा 2026 के दौरान पुरी में लगातार हो रही भारी बारिश से बड़ा दांड समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव हो गया। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने 150 से अधिक कर्मचारियों और 15 हाई-कैपेसिटी सक्शन पंपों को राहत कार्य में लगाया है, ताकि रथयात्रा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
UNITED NEWS OF ASIA. पुरी। भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा 2026 के दौरान ओडिशा के पुरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। भारी वर्षा के कारण रथयात्रा के मुख्य मार्ग 'बड़ा दांड' सहित कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। हालांकि मौसम की इस चुनौती के बावजूद भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।