समावेशी शिक्षा के लिए वातावरण निर्माण एवं गैप आइडेंटिफिकेशन प्रशिक्षण सम्पन्न

कवर्धा में समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु वातावरण निर्माण एवं गैप आइडेंटिफिकेशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 100 दिव्यांग और 100 सामान्य बच्चों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने दिव्यांगता, शिक्षण पद्धति और बच्चों की विशेष आवश्यकताओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

Nov 24, 2025 - 12:10
 0  14
समावेशी शिक्षा के लिए वातावरण निर्माण एवं गैप आइडेंटिफिकेशन प्रशिक्षण सम्पन्न

  UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिले में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर  गोपाल वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी के दिशानिर्देश में तथा जिला शिक्षा अधिकारी एफ. आर. वर्मा और जिला मिशन समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय वातावरण निर्माण एवं गैप आइडेंटिफिकेशन प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाई स्कूल राम्हेपूर में किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के 100 दिव्यांग बच्चों तथा 100 सामान्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात सहायक कार्यक्रम समन्वयक समावेशी शिक्षा राकेश चंद्रवंशी, खंड स्रोत समन्वयक साहू, संस्था प्रमुख  चंद्रप्रकाश राजपूत, संकुल समन्वयक मनोज जोगी एवं बीआरपी  नरेश कुमार सोनी ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बीआरसी  कन्हैयालाल साहू एवं एपीसी  राकेश चंद्रवंशी ने समावेशी शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्व पर विस्तार से चर्चा की और दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर  नरेश कुमार सोनी, रेशमा मेश्राम,  गायत्री प्रसाद साहू एवं  होम बाई साहू ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। नरेश कुमार सोनी ने दिव्यांगता के प्रकार, कारणों, शिक्षण-प्रशिक्षण की विधियों एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और सहायक उपकरणों की जानकारी दी।होम बाई साहू ने सांकेतिक भाषा का उपयोग कर बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया, जबकि गायत्री प्रसाद साहू एवं रेशमा मेश्राम ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल कर उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया।

जिला मिशन समन्वयक  विनोद कुमार श्रीवास्तव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  देवेंद्र साहू एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  संतोष कुमार तिवारी ने उपस्थित बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को अधिक अवसर, समय और सुविधाएँ प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता एवं स्टेशनरी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूचना प्रबंधन प्रभारी हेमचंद पटेल, संकुल शैक्षिक समन्वयक खेमदास पनिका, योगेंद्र साहू, मनोज जोगी, संजीव कौशिक, नवनीत मिश्रा एवं तुकाराम यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।