बचेली में जिला स्तरीय 9-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, महिला खिलाड़ी जानवी साहू बनीं आकर्षण का केंद्र
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में आयोजित 9-ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले और ग्रामीण अंचलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिला फुटबॉल खिलाड़ी जानवी साहू रहीं, जिनका चयन कर्नाटक फुटबॉल लीग के लिए हुआ है। आयोजन में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अंडर-16 वर्ग को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l बचेली शहर में आयोजित 9-ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से रात 9 बजे तक खेले गए मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।