सीएम हेल्पलाइन 1076 से किसान को समय पर मिली खाद, एक फोन कॉल से दूर हुई परेशानी
कबीरधाम जिले के किसान प्रहलाद साहू को सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद समय पर खाद उपलब्ध हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संचालित हेल्पलाइन के जरिए किसान की समस्या का एक सप्ताह के भीतर समाधान किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम वीरेंद्र नगर निवासी किसान प्रहलाद साहू इसका एक उदाहरण हैं, जिन्हें समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या का समाधान एक फोन कॉल के जरिए मिल गया। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर उन्हें आवश्यक उर्वरक उपलब्ध करा दिए।