कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में 38 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU की कार्रवाई
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 38 नग नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीली सिरप बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. विशु तिवारी, बिलासपुर l बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना तारबाहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।