सेवा पखवाड़ा और रजत महोत्सव पर बालोद जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान तेज

सेवा पखवाड़ा और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर बालोद जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत डौंडी में स्मारक और मंदिर की सफाई के साथ नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली।

Sep 22, 2025 - 17:18
 0  12
सेवा पखवाड़ा और रजत महोत्सव पर बालोद जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान तेज

UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, बालोद। सेवा पखवाड़ा एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर बालोद जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है।

नगर पंचायत डौंडी में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 01 स्थित शहीद गेंद सिंह नायक स्मारक कैंपस और वार्ड क्रमांक 06 के जिमिदारिन मंदिर परिसर की सफाई की गई। इस दौरान नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता शपथ भी ली।

स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष  मोहंतिन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार देवांगन, सभी पार्षद, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोगों ने संकल्प लिया कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी मिलकर योगदान देंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करेंगे।