सीतापुर में दो गुटों में भिड़ंत, हाईवे जाम के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर नगर पंचायत में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद दो गुटों में बड़ी मारपीट में बदल गया। रविवार रात दोबारा हुई झड़प के बाद सोमवार को करीब 40–50 युवक थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सभी युवक उरांवपारा में घुसकर मारपीट करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और फॉर्च्यूनर कार व बाइक जब्त की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और हाईवे पर 4 घंटे जाम लगाया, जिसे विधायक रामकुमार टोप्पो और एडिशनल एसपी के समझाने पर समाप्त कराया गया।

Dec 5, 2025 - 17:27
 0  33
सीतापुर में दो गुटों में भिड़ंत, हाईवे जाम के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. आकाश सोनकर, सीतापुर | नगर पंचायत में बीते शनिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान उरांवपारा, रायकेपारा और टोकोपारा के युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जो रविवार की रात फिर बढ़ते-बढ़ते दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट में बदल गया और सोमवार को रायकेरा व टोकोपारा से करीब 40 से 50 युवक बाइक और चारपहिया वाहनों से थाने पहुंचे जहां उन्होंने उरांवपारा में हुई मारपीट के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट देने के बाद ये सभी युवक शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच उरांवपारा में घुसकर मारपीट करते हुए फरार हो गए |

 जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक फॉर्च्यूनर कार व बाइक बरामद की; घटना के बाद मामला इतना तूल पकड़ा कि नगर में हजारों लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी व जुलूस निकालने की मांग करते हुए थाने के सामने नेशनल हाईवे को 4 घंटे तक जाम कर दिया जिसे विधायक रामकुमार टोप्पो और एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों द्वारा समझाइश एवं गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया।