शंकर नगर मंडल में पार्षद कैलाश बेहरा की पहल पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

भाजपा शंकर नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में आज एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्त जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सैकड़ों नागरिकों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और पार्षद की पहल की सराहना की।

Sep 24, 2025 - 20:47
 0  25
शंकर नगर मंडल में पार्षद कैलाश बेहरा की पहल पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर। भाजपा शंकर नगर मंडल के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में आज एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आम नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं की सुविधा प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उन्होंने इस पहल के लिए पार्षद कैलाश बेहरा का आभार व्यक्त किया और इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर में सभी प्रकार के रक्त की जांच, मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और दवा वितरण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, महामंत्री सुधीर कुमार चौबे सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

चिकित्सा टीम में डॉ. सौम्या सिंह, लेब टेक्नीशियन प्रिया वर्मा, नर्सिंग स्टाफ किरण दुबे, और फार्मा विभाग से आंचल पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

यह स्वास्थ्य शिविर न केवल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।