संपूर्णता अभियान 2.0 : आकांक्षी विकासखंड बोडला के शिविर का नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार टोन्डर ने किया निरीक्षण

कबीरधाम जिले के आकांक्षी विकासखंड बोडला अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 शिविर का नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार टोन्डर ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई।

Mar 3, 2026 - 13:13
 0  4
संपूर्णता अभियान 2.0 : आकांक्षी विकासखंड बोडला के शिविर का नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार टोन्डर ने किया निरीक्षण

UNITED NEWS OF ASIA.  कवर्धा | भारत सरकार के नीति थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार टोन्डर कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी विकासखंड बोडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 के शिविर का निरीक्षण किया।