ग्रामीण परिवार के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी वरदान
कवर्धा जिले के बैगा समुदाय की बुधवारिन बाई को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का घर मिलकर जीवन में सुरक्षा, सम्मान और सुविधा मिली। योजना से उन्हें आवास, रोजगार, स्वास्थ्य, जल, बिजली और अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | ग्रामीण परिवार की सुरक्षा और मान-सम्मान का प्रतीक बना प्रधानमंत्री जनमन आवास। कवर्धा: 24/11/2025 – प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन की इस जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ बैगा समुदाय के लोगों को मिल रहा है। दुर्गम, वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पक्का मकान बनाने का अभियान अब मूर्त रूप ले रहा है।
कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम पंचायत छूही के आश्रित ग्राम-गुड़ली के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की हितग्राही बुधवारिन बाई बैगा पति सोमनाथ बैगा का अपना पक्के आशियाने का सपना अब साकार हो गया है। बुधवारिन बाई ने आवास पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा दोनों बदल दी है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवास की मंजूरी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पात्रता में नाम दर्ज किया गया। आवास के लिए पात्र होने पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब आवास के लिए 2 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त की राशि 40 हजार रुपए उनके बैंक खाते में ऑनलाइन डीबीटी से जमा की गई, जिससे पक्का आवास बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। आवास मित्र के सहयोग और तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन पर आवास का निर्माण कार्य आगे बढ़ता गया। आवास की प्रगति के आधार पर द्वितीय से लेकर अंतिम किश्त की राशि हितग्राही को जारी कर दी गई। देखते ही देखते बुधवारिन बाई के सपनों का घर बनकर तैयार हो गया।
बुधवारिन बाई ने बताया कि आवास निर्माण में कार्य करने पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान 24,795 रुपए अलग से अतिरिक्त लाभ के रूप में मिला। पहले उनका आठ सदस्यीय परिवार कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में निवास करता था। अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी और कृषि कार्य कर जीवन चलाना मुश्किल था। मौसम के अनुसार अनेक परेशानियां, विशेषकर बरसात के दिनों में बहुत होती थीं। ऐसे में पक्का आवास मिलने से सारी समस्याएं दूर हो गई हैं। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में चैन की नींद सो रहे हैं।
पक्का घर होने से समाज में उनकी पूछ-परख भी पहले से अधिक बढ़ गई है। बुधवारिन बाई को आवास के साथ-साथ शासन की अन्य महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस-चूल्हा, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से शौचालय, नल-जल योजना से पीने का पानी, सौभाग्य योजना से बिजली, महतारी वंदन योजना से 1000 रुपए प्रति माह, आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा और राशन कार्ड से सस्ते खाद्यान्न का लाभ भी मिल रहा है।
बुधवारिन बाई ने जिला प्रशासन को अपने आर्थिक और सामाजिक वृद्धि हेतु आभार व्यक्त किया और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के आवास के सपन को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया।
Tags:
- प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना
- बैगा समुदाय
- पक्का मकान
- कवर्धा
- ग्रामीण विकास
- सामाजिक सुरक्षा
- रोजगार गारंटी
- उज्जवला योजना
- स्वच्छ भारत मिशन
- नल-जल योजना
- सौभाग्य योजना
- महतारी वंदन
- आयुष्मान कार्ड
- राशन कार्ड
- प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना
- बैगा समुदाय
- पक्का मकान
- कवर्धा
- ग्रामीण विकास
- सामाजिक सुरक्षा
- रोजगार गारंटी
- उज्जवला योजना
- स्वच्छ भारत मिशन
- नल-जल योजना
- सौभाग्य योजना
- महतारी वंदन
- आयुष्मान कार्ड
- राशन कार्ड