पीजी कॉलेज कवर्धा में ‘पोषक शाला अभियान’ की शुरुआत, विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया जागरूक
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में ‘पोषक शाला अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, प्रवेश प्रक्रिया, करियर विकल्प और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘पोषक शाला अभियान’ की शुरुआत की गई। महाविद्यालय की पोषक शाला अभियान समिति द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020), प्रवेश प्रक्रिया और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूक करना है।