मैनपुर आकाश कश्यप हत्याकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग संरक्षण में
गरियाबंद जिले के मैनपुर में चर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद हुई सामूहिक मारपीट में युवक की मौत हुई थी। घटना में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं। मामले की विवेचना अभी जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल. गरियाबंद l गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के बहुचर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण आकाश कश्यप की मौत हो गई।