नेशनल सेफ्टी मंथ पर LIPL सेफ्टी टीम ने लगाया रक्तदान शिविर, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नेशनल सेफ्टी मंथ के अवसर पर LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) ने कोरबा के बिलासा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पांडेय, चांपा | कोरबा। नेशनल सेफ्टी मंथ के अवसर पर LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) द्वारा कोरबा स्थित बिलासा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की सुरक्षा थीम “Engage, Educate and Empower people to Enhance Safety” को समर्पित यह कार्यक्रम मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
