भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय नेतृत्व के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पण और निष्ठा के साथ काम करने वाली लक्ष्मी वर्मा की आवाज अब देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी राज्यसभा में गूंजेगी। यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Arun Sao ने भी लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाली लक्ष्मी वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन भाजपा संगठन की एकजुटता और अनुशासन को दर्शाता है। उनके अनुभव का लाभ केंद्र स्तर पर भी छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
इसी तरह उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने निष्ठावान और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी सर्वोच्च सदन तक पहुंच सकता है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Saroj Pandey ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि एक अनुभवी और प्रखर महिला नेत्री का राज्यसभा जाना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में जो कार्य किए हैं, वे प्रेरणादायक हैं और उनके सदन में जाने से छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को नई ऊर्जा मिलेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोण्डागांव की विधायक Lata Usendi ने भी लक्ष्मी वर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह प्रदेश की नारी शक्ति की विजय है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को नेतृत्व के हर स्तर पर अवसर प्रदान कर रही है और लक्ष्मी वर्मा का निर्वाचन इसका उदाहरण है।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री Yashwant Jain, Dr Navin Markandey और Akhilesh Soni ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन पार्टी की मजबूत संगठनात्मक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ आने वाले समय में प्रदेश की जनता को मिलेगा।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष Vibha Awasthi ने इसे महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि लक्ष्मी वर्मा ने हमेशा संगठन को मार्गदर्शन दिया है। उनका राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि Laxmi Verma राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी और प्रदेश की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखेंगी।