कुसमी में तंत्र-मंत्र के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय सीता ने तंत्र-मंत्र के शक में 60 वर्षीय चंद्रकाली की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Dec 10, 2025 - 13:39
 0  18
कुसमी में तंत्र-मंत्र के शक में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर | छत्तीसगढ़ — जिले के कुसमी विकासखंड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में तंत्र-मंत्र के शक ने एक महिला की जिंदगी छीन ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीता पति लालमोहन ने 60 वर्षीय चंद्रकाली की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के पीछे आरोपी का यह अंधविश्वास बताया जा रहा है कि चंद्रकाली उसके बच्चों पर जादू-टोना कर रही थी। आरोपी के छः बच्चों में से चार की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और एक बच्चा कुपोषण से जूझ रहा था।

घटना की सूचना सरपंच और परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी सीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच थाना कुसमी पुलिस द्वारा जारी है।