खुले में कचरा फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई, 9 पर जुर्माना

कवर्धा शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका की टीम ने पुराने बस स्टैंड के सामने दुकानों में औचक कार्रवाई की। खुले में कचरा फेंकने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग और बिक्री करने वाले 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने तथा कचरा सड़कों पर नहीं फेंकने की अपील की है।

Aug 11, 2026 - 12:14
 0  2
खुले में कचरा फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई, 9 पर जुर्माना

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका की टीम ने पुराने बस स्टैंड के सामने दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान खुले में कचरा फेंकने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग और बिक्री करने वाले 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदारों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन पाए गए। टीम ने पॉलीथीन को जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार आर्थिक दंड लगाया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए गए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग या बिक्री करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की भागीदारी आवश्यक है।

नारायण साहू ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ियां सुबह और शाम घरों तथा दुकानों तक पहुंच रही हैं। ऐसे में नागरिक अपने घर और दुकान का कचरा इन वाहनों को दें और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इसके उपयोग को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यकता के अनुसार और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों और व्यापारियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। नगर पालिका द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करें और सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं।

अभियान के दौरान स्वच्छता प्रभारी लियाकत अली, मनीष ठाकुर, बालकृष्ण धुर्वे, स्वच्छता समन्वयक होमेश मानिकपुरी, सफाई सुपरवाइजर राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सूरज ठाकुर, घनश्याम ठाकुर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वच्छता दीदी निशा खान, गंगा पात्रे और सरोज कंडरा ने भी अभियान में सहभागिता निभाई।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर में खुले में कचरा फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए नगर पालिका ने कहा है कि सामूहिक प्रयासों से ही कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।