कवर्धा में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता रथ हुआ रवाना
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तूरे ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ परिवार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ परिवार की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।