उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम मोटियारी में नवधा रामायण कार्यक्रम में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और भक्तों के बीच बैठकर रामायण पाठ का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्य बढ़ाते हैं।

Dec 2, 2025 - 16:26
 0  11
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम मोटियारी में नवधा रामायण कार्यक्रम में हुए शामिल

 UNITED NEWS OF ASIA.कबीरधाम | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। वे श्रोताओं के बीच बैठकर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन गाथा और स्तुति का ध्यानपूर्वक श्रवण करते रहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में नवधा रामायण की परंपरा अत्यंत प्राचीन है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। रामायण मंडलियाँ गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रसार करती हैं, जिससे समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।