पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे में रखी नगदी राशि, ताश पत्ती और मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री में 3 लाख 16 हजार 930 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश तथा 12 विभिन्न कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस द्वारा कुल 5 लाख 16 हजार 930 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर निवासी फल मार्केट कैंप 2, कलीम खान निवासी बाबूलाल किराना स्टोर कैंप 2, जी शिवा शंकर राव निवासी पदम नगर भिलाई 3, आशीष ताम्रकार निवासी शंकर नगर दुर्ग, श्रीधर्मांझी निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार, प्रेम प्रेमचंद निवासी सुंदर विहार गार्डन के पास थाना जामुल, ऐन धन राजू निवासी संतोषी पारा कैंप 2 भिलाई, भगवत प्रसाद निवासी बेरेभाट थाना नंदिनी, सपन चंद्र डे निवासी सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई, राजेंद्र कुमार कौशिक निवासी सेक्टर 2 सड़क 14(9डी) भिलाई, दिनेश साओ निवासी शासकीय अस्पताल सुपेला के पास कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला तथा बलजिन्दर सिंह निवासी नेहरू नगर भिलाई शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस ने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।