दुर्ग हत्याकांड का खुलासा: 12 घंटे में एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुन्दरापारा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या और उसके परिजनों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, डंडे, ईंट और कपड़े बरामद किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुन्दरापारा में पुरानी रंजिश के चलते हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू, डंडे, ईंट तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।