भारत में लॉन्च हुई Ducati Diavel V4 Black Roadster Livery, 29.98 लाख रुपये में मिला नया प्रीमियम अवतार
डुकाटी ने भारत में अपनी प्रीमियम पावर क्रूज़र Diavel V4 का नया Black Roadster Livery वेरिएंट लॉन्च किया है। नई पेंट स्कीम, आकर्षक डिजाइन और 1,158cc V4 इंजन से लैस इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। इटली की प्रीमियम सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय पावर क्रूज़र Diavel V4 का नया Black Roadster Livery वेरिएंट पेश किया है। इस नए एडिशन के साथ अब ग्राहकों के पास रेड और स्टैंडर्ड ब्लैक के अलावा तीसरा आकर्षक कलर विकल्प भी उपलब्ध हो गया है। नई लिवरी बाइक को पहले से अधिक स्पोर्टी, प्रीमियम और अग्रेसिव लुक देती है।