नशा विरोधी अभियान में धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
एसपी धमतरी के निर्देश पर चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.5 ग्राम चिट्टा, मोबाइल, नगदी और अन्य सामग्री जप्त कर उन्हें जेल भेजा।
UNITED NEWS OF ASIA.रिजवान मेमन, धमतरी | के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
जाँच में उनके कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है, दो मोबाइल फोन जिसकी कीमत 27,000 रुपये, बिक्री रकम 5,500 रुपये, दो सिल्वर फाइल पेपर, पाँच रेपर, एक लाईटर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जप्त की गई। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 48,000 रुपये है।
थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 312/25 धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड, धमतरी
-
खिलेश उर्फ सोनू देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी इन्द्रा नगर, नयापारा वार्ड, धमतरी
एसपी धमतरी ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखते हुए नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सिटी कोतवाली द्वारा की गई यह कार्रवाई नशा तस्करों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।