देवरी गांव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान, विकास कार्यों की सौगात और मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख
पुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विकासखंड के देवरी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम देवरी में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों तथा प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।