दिल्ली में सुरक्षा के चलते 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, यात्रियों के लिए DMRC की एडवाइजरी जारी
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी है। हालांकि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर शहर के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। इस निर्णय का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखना और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करना बताया गया है।