रायगढ़ में Creator Connect 2026: सैकड़ों सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिले आधिकारिक आईडी कार्ड
रायगढ़ में आयोजित Creator Connect 2026 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने सैकड़ों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स को आधिकारिक पहचान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ नेटवर्किंग और डिजिटल सहयोग पर भी चर्चा हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l रायगढ़ में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सोशल मीडिया विभाग द्वारा आयोजित Creator Connect 2026 कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल पुष्पक में किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, डिजिटल क्रिएटर्स और कंटेंट निर्माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, आपसी समन्वय बढ़ाना और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में संगठित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।