चिरमिरी में नए CSP की सख्ती: नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों को चेतावनी, नशे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस
चिरमिरी में पदभार संभालते ही नए नगर पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन न दें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक और अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, कोरिया l चिरमिरी में नए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ने पदभार संभालते ही शहर की यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने अभिभावकों को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दें। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।