भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
छिंदवाड़ा में भाजपा जिला कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में आगामी कार्यक्रमों, मंडल एवं शक्ति केंद्र की गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर चर्चा हुई। घर-घर तिरंगा यात्रा और संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी के साथ जनसेवा और संगठन विस्तार पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञ राज पटेल, छिंदवाड़ा l भाजपा जिला कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मंडल प्रभारियों की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। शक्ति केंद्र, मंडल बैठकों और अन्य गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी का संकल्प है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही।
बैठक में विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राजू नंदवंशी, योगेन्द्र राणा, भारत घई, योगेश साहू, अखिलेष शुक्ला, शैलेन्द्र पटेल, गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, बंटी नीरज पटेल, दीपक नेमा, गरिमा दामोदर, स्मृति यादव, नीलू निर्मलकर, रंजना कोटार्य, धर्मेन्द्र मिगलानी, दिन्शु यादव, अनिल गुप्ता, जितेन्द्र शाह, राजेश श्रीवास्तव, टीकाराम चन्द्रवंशी, पीयूष बत्रा, सुखनंदन जावरे, अरूण चंदेल, मनेष श्रीवास्तव, मनोज नेमा, राजेश बैस, कांता ठाकुर और ठाकुर प्रियवर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई और उनके निराकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहें तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करें।
इस बैठक में विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, लखन वर्मा, ज्योति डेहरिया, उत्तम ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, किरण खातरकर, प्रीति नितिन तिवारी, सविता अशोक भोसम और सरोज राधेश्याम रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान घर-घर तिरंगा यात्रा और संत रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दोनों अभियानों की तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान की जिला टोली के संयोजक और जिला महामंत्री विजय पांडे, सहसंयोजक सुखनंदन जावरे, मनोज चैरे, राजेश डेहरिया और राकेश माइकल पहाड़े मौजूद रहे। वहीं घर-घर तिरंगा यात्रा की जिला टोली के संयोजक अजय सक्सेना तथा सहसंयोजक धर्मेन्द्र मिगलानी, अभिषेक वर्मा और आनंद निन्ना शुक्ला ने भी बैठक में अभियान की तैयारियों को लेकर सहभागिता की।
बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।