बलरामपुर में सड़क किनारे मिली ग्रामीण की लाश, हादसे की आशंका

बलरामपुर जिले में धनवार–फुलीडूमर मार्ग के बीच सड़क किनारे एक ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 28, 2025 - 16:05
 0  95
बलरामपुर में सड़क किनारे मिली ग्रामीण की लाश, हादसे की आशंका

 UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर | में धनवार और फुलीडूमर के बीच सड़क किनारे एक ग्रामीण का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने सड़क के किनारे लाश देख तत्काल बसंतपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के सुराग जुटाने शुरू किए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान की प्रक्रिया के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बसंतपुर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।