राजीव भवन में मनाया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव का जन्मदिन

बलरामपुर के राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी।

Apr 10, 2026 - 11:27
Apr 10, 2026 - 12:04
 0  72
राजीव भवन में मनाया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव का जन्मदिन

UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के कार्यालय ‘राजीव भवन’ में गत दिवस उत्साह का माहौल देखने को मिला। अवसर था बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव के जन्मदिन का, जिसे कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी की गई।

इस आयोजन में नगर और जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नगरपालिका बलरामपुर के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन राजा चौबे, पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर राम, जनपद सदस्य सी.बी. सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा अरुण दास, नितेश गुप्ता, मुमताज अंसारी, विकेश गुप्ता, अमरदीप सिंह, वाशिम अंसारी, सुनील तिर्की, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, विच्छन राम और फेंकू पाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने समीर सिंह देव के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और समर्थन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।