रात्रि गश्त में सागौन चरपट से भरी पिकअप जब्त, दो आरोपी पकड़े गए
अमरवाड़ा में वन विभाग ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सागौन चरपट का अवैध परिवहन पकड़ा है। टीम ने महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 17 नग सागौन चरपट बरामद कर वाहन जब्त किया। मामले में रामप्रकाश बारसिया और अरविंद बारसिया को पकड़ा गया है। वन विभाग द्वारा जब्त वनोपज और वाहन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञ राज पटेल, छिंदवाड़ा l वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज के परिवहन और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन मंडल अधिकारी, पूर्व छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार तथा उप वनमंडल अधिकारी अमरवाड़ा और वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरवाड़ा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सागौन चरपट का अवैध परिवहन पकड़ा है। इस दौरान टीम ने महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें सागौन की चरपट बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन महिंद्रा बोलेरो पिकअप के माध्यम से सागौन की चरपट का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बताए गए मार्ग पर निगरानी शुरू की और संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 17 नग सागौन चरपट बरामद की गई।
वन विभाग की टीम ने सागौन चरपट सहित महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। मामले में रामप्रकाश बारसिया उम्र 53 वर्ष और अरविंद बारसिया उम्र 30 वर्ष को पकड़ा गया है। वन विभाग द्वारा जब्त की गई वनोपज और वाहन के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रहा है।
इस कार्रवाई में गश्ती दल प्रभारी ललित पाटीदार, सहायक वन संरक्षक एवं प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरवाड़ा सुखनंदन अतरामे, कार्यवाहक वन क्षेत्रपाल एवं परिक्षेत्र सहायक पश्चिम अमरवाड़ा पीएस परतेती, अरुण बनवारी, परिक्षेत्र सहायक घोघरी, अरुण डेहरिया वनपाल, आदेश मर्सकोले वनरक्षक, मनीष ठाकुर वनरक्षक, राजू वर्मा वनरक्षक, कमलेश सूर्यवंशी वनरक्षक, मोहसिन खान वनरक्षक, संतोष पवार वनरक्षक, संजय बादशाह वनरक्षक, सिया लाल स्थायी कर्मी और समिति सदस्य सहित वन विभाग का अमला शामिल रहा।
वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध वनोपज के परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। विभाग का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त और निगरानी लगातार जारी रखी जाएगी। वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रखा जा रहा है।
वन विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य जंगलों से होने वाली अवैध कटाई और बेशकीमती लकड़ी के अवैध परिवहन को रोकना है। विभाग द्वारा लोगों से भी अपील की जा रही है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।