श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की

श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने परिवार के साथ भिलाई के सेक्टर-5 स्थित श्री भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने अभिषेक कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Aug 24, 2026 - 14:52
 0  3
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की

UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी रंजनी बघेल एवं पुत्रवधू पल्लवी बघेल के साथ सेक्टर-5 भिलाई स्थित श्री भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर में पंडित विजय शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। सांसद विजय बघेल एवं उनके परिवार ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पावन अवसर है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी परिवारों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और प्रत्येक घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल रहा। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद विजय बघेल ने भी भगवान भोलेनाथ से देश और प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।