कलश यात्रा का शुभारंभ चौरई रोड स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से यात्रा प्रारंभ हुई, जो बड़ा मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तेंदनी के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में कलश यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती का ऐतिहासिक वर्ष 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027, माघ पूर्णिमा तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अमरवाड़ा में आयोजित कलश यात्रा के जरिए संत रविदास महाराज के समानता, सामाजिक न्याय, समरसता और भाईचारे के विचारों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन और उनके विचार समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए प्रासंगिक हैं।
कलश यात्रा में भाजपा के पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला मंत्री दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, जिला निगरानी समिति सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, महामंत्री आशु चाचड़, अनुसूया धनपाल उइके, सतीश उर्फ संतु साहू, विनोद चौरसिया, राजेश अहिरवार, सरजू वर्मा, विनोद साहू, मनोनीत पार्षद सुरजीत चौरसिया, मनोनीत पार्षद मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु और श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में निलेश साहू, अमित नेमा, राजू सराठे, सचिन जैन, युग ठाकुर, बंटी साहू, लोकेश डेहरिया, अखिलेश डेहरिया, तरुण सूर्यवंशी, यज्ञेश शर्मा, दीपक चौधरी, शैलेंद्र जैन, अबीरचंद्र अहिरवार, मदन अहिरवार, उत्तम पीपले, सुंदर, कमलेश, दीपक पीपले, गोविंदा बघेल, श्री कुमार, राजकुमार पीपले, बैसाखू पीपले और रघु पीपले सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के आयोजन ने अमरवाड़ा में सामाजिक एकता, श्रद्धा और समरसता का संदेश दिया।