नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

कबीरधाम की नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति से जिले के विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। बैठक में ग्रामीण आजीविका, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती, पारंपरिक हस्तशिल्प, नागरिक जागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सामाजिक संगठनों के कार्यों की सराहना करते हुए शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Aug 26, 2026 - 08:54
 0  2
नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l जिले की नवपदस्थ कलेक्टर महोदया तुलिका प्रजापति से कबीरधाम जिले के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले के समग्र विकास, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

इस मुलाकात की शुरुआत में कलेक्टर महोदया का स्वागत कबीरधाम जिले की अनूठी पहचान बीरन माला पहनाकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर महोदया ने 'बीरन' (पारंपरिक हस्तशिल्प और कला) के महत्व और इसके भविष्य में विस्तार को लेकर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। 

इस शिष्टाचार भेंट में ग्रामोदय ग्राम विकास समिति, आस्था कला मंच बोड़ला एवं शिव मंगल महिला समिति के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान ग्रामोदय के कार्यकारी निदेशक चंद्रकांत यादव ने जिले में लैंडस्कैप रेस्टोरेशन (भू-दृश्य पुनर्स्थापन) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी कलेक्टर महोदया के साथ साझा की।

जिले में पर्यावरण संतुलन और भू-दृश्य पुनर्स्थापन की योजनाओं की प्रस्तुति किया। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैव उत्पादों (जैसे जैविक उर्वरक) के उत्पादन और किसानों के सशक्तिकरण पर की जानकारी दी गई। बीरन हस्तशिल्प पारंपरिक लोक कला और हस्तशिल्प को संरक्षण देने तथा कारीगरों को बढ़ावा देने की पहल की जानकारी दी गई। 

आस्था कला मंच बोड़ला द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संविधान और ग्राम सभा के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी गई। शिव मंगल महिला समिति द्वारा नशा मुक्ति केंद्र और वृद्धा आश्रम के सफल संचालन तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता की जानकारी दी गई।

जिले के सर्वांगीण विकास में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका और सहयोग की जानकारी दी गई। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने सभी संगठनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और जन-जागरूकता फैलाने में स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, बाई बैगा, गुरुदास मानिकपुरी, निशांत यादव, चंद्रकांत यादव, कीर्ति, बसंती, छवि भारद्वाज, कोमल सिंह धारवैया, हिमांशु , दिनेश, नितेश, पालसिंह एवं अरविंद कुमार सहित विभिन्न संगठनों के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।