अवैध शराब के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, 10.8 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कवर्धा और लोहारा थाना क्षेत्रों से कुल 10.8 लीटर अवैध शराब जब्त की। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10.8 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।