उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
UNITED NEWS OF ASIA. दुर्ग l दुर्ग, 21 जून 2026। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रविवार को दुर्ग जिले में चल रहे महत्वपूर्ण शहरी विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट के पास बन रही मल्टी-लेवल पार्किंग तथा उरला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया।