रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही — स्मैक विक्रय करते युवक को पकड़ा गया

बेमेतरा जिले के ग्राम रेवे में छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने समाज में शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Nov 13, 2025 - 17:29
Nov 13, 2025 - 17:31
 0  24
रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही — स्मैक विक्रय करते युवक को पकड़ा गया

UNITED NEWS OF ASIA.  अरुण पुरेना, बेमेतरा। बेमेतरा  विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेवे में छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु जयंती, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रमुख दिनेश सिन्हा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, जिला पंचायत सभापति अंजनी प्रीतम सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भा.पि.व. मोर्चा के प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा, सभापति जनपद पंचायत बेरला भूखन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक दीपेश साहू ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ₹15,000 की जनसंपर्क राशि देने की घोषणा की।

अपने संबोधन में विधायक साहू ने कहा — “सिन्हा (कलार) समाज छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। समाज के लोग शिक्षा, व्यापार, राजनीति और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। शिक्षा सबसे बड़ा साधन है, जो समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लें — क्योंकि शिक्षित समाज ही मजबूत समाज होता है।”

उन्होंने समाज के उत्थान और एकता के लिए साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। विधायक साहू ने समाज की मांग पर ₹3 लाख की लागत से मंच निर्माण एवं ₹5 लाख की लागत से अतिरिक्त कैमरा निर्माण की घोषणा की, साथ ही दिव्यांग बुजुर्ग काशीराम को ट्राईसाइकिल प्रदान करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराज साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, रघुवीर पिंटू सिन्हा, देवलाल सिन्हा, बिरेन्द्र जायसवाल, डॉ. ईश्वर कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का शाल-श्रीफल से सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।