अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रायगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न, दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल, संगीत, नृत्य और नाटक में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Dec 5, 2025 - 11:53
 0  29
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रायगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न, दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

 UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ |  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर कार्यक्रम को दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया।
कारक्रम का उद्देश्य दिव्यांग छात्र-छात्राओं को खेल, कला और सांस्कृतिक मंच प्रदान करना था।


दो दिसंबर को डिग्री कॉलेज के लाल मैदान में सुबह नौ बजे से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
सात विकासखंडों के समग्र शिक्षा के दिव्यांग विद्यार्थी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
उम्मीद घरौंदा, उम्मीद विशेष विद्यालय, नंदा सरकुलेशन संस्थान सहित कई संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
तीन दिसंबर को पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिव्यांग बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, गायन और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल और नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में अभिजीत बबन पठारे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पाण्डेय और टीम का विशेष योगदान रहा।
पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम और जिला जेल कर्मी अंजू जोशी एवं उनकी टीम ने कोच, रेफरी और निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन उप संचालक शिवशंकर पाण्डेय द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।