रायपुर में महाराजबंध तालाब के लिए ग्रीन आर्मी का पुनर्जीवन स्वच्छता अभियान

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ 11 दिसंबर से महाराजबंध तालाब में स्वयं पुनर्जीवन स्वच्छता अभियान शुरू करेगी। अभियान में तालाब की सफाई, जलकुंभी हटाना और नागरिक जागरूकता शामिल होगी

Dec 10, 2025 - 12:17
 0  9
रायपुर में महाराजबंध तालाब के लिए ग्रीन आर्मी का पुनर्जीवन स्वच्छता अभियान

 UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | की ऐतिहासिक धरोहर महाराजबंध तालाब की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ 11 दिसंबर 2025 की सुबह 7.30 बजे से “महाराजबंध तालाब पुनर्जीवन स्वच्छता अभियान” शुरू करेगी। पिछले एक माह से संगठन ने शासन-प्रशासन को कई बार निवेदन भेजकर तालाब में बढ़ती गंदगी, जलकुंभी, सीवेज जल, निष्क्रिय एस.टी.पी. और सीमांकन की समस्या पर ध्यान दिलाया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

इस अभियान में नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से तालाब की सफाई, जलकुंभी हटाना, परिसर का व्यवस्थित करना, गंदे पानी के स्रोत चिन्हित करना और लोगों को जागरूक करना शामिल होगा। ग्रीन आर्मी का यह प्रयास किसी विरोध के रूप में नहीं, बल्कि शहर की धरोहर बचाने की जिम्मेदारी के रूप में किया जाएगा।

संगठन ने रायपुर के निवासियों से अपील की है कि वे 11 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 7.30 बजे महाराजबंध तालाब परिसर में उपस्थित होकर इस अभियान का हिस्सा बनें। उनका सहयोग न केवल तालाब को नया जीवन देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के समस्त तालाबों को बचाने का संदेश है। संगठन का विश्वास है कि जब नागरिक स्वयं आगे आएंगे, तो हर जल-धरोहर पुनर्जीवित हो सकती है। ग्रीन आर्मी सतत और प्रतिबद्ध प्रयासों के माध्यम से शहर की जल-धरोहरों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए काम करती रहेगी।