उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में विकास कार्य तेज, सारंगपुरखुर्द में 41.65 लाख की सड़क का भूमिपूजन

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से विकास कार्यों को रफ्तार मिल रही है। सारंगपुरखुर्द में 41.65 लाख रुपये से 500 मीटर सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

Nov 21, 2025 - 15:13
 0  14
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में विकास कार्य तेज, सारंगपुरखुर्द में 41.65 लाख की सड़क का भूमिपूजन

 UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम | उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के सतत प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में ग्राम सारंगपुरखुर्द में बुधवार को इकतालीस लाख पैंसठ हजार रुपए की लागत से पांच सौ मीटर लंबे सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू,

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला पंचायत सभापति सुमित्रा विजय पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण बुनियादी ढांचा मजबूत करना है।

 जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कहा कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर आभार जताते हुए कहा कि बरसात में कीचड़ और फिसलन की समस्या से अब मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची एवं धूल-कीचड़ युक्त सड़कों को पक्की सीसी सड़क और नाली के रूप में विकसित कर स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।